न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पर पहुंचा, 29 मार्च तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

Minimum temperature reached 21 degrees, weather will remain changeable till March 29

न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पर पहुंचा, 29 मार्च तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
X

फतेहाबाद: पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। होली के दिन दिनभर बादल रहे और बूंदाबांदी भी होती रही। लेकिन अगले दिन गर्मी इतनी अधिक थी कि तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया था। यहीं हाल मंगलवार को देखने को मिला।

अब सर्दी का सीजन लगभग चला गया है। यहीं कारण है कि जिले में पहली बार न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पर पहुंच गया है। ऐसे में अब दिन के अलावा अब लोगों को रात के समय भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

उधर मौसम विशेषज्ञों की माने तो 29 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहेगा और बीच-बीच में बादल छाए रहे। मंगलवार सुबह बादल देखने को मिले थे लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया। बुधवार को बादल छाने के कारण अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। उधर किसानों ने गेहूं की फसल में सिंचाई भी रोक दी है। अब किसान सिंचाई ना करे इसके लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मौसम अच्छा रहेगा तो गेहूं क फसल भी अच्छी होगी।

सरसों कटाई का कार्य हुआ तेज फतेहाबाद व भट्टूकलां खंड में अधिक सरसों की बिजाई होती है। अब कटाई का कार्य तेज चल रहा है। जिन किसानों ने अगेती बिजाई की थी उसमें नुकसान देखने को मिल रहा है। जनवरी में अधिक ठंड पड़ने के कारण फसल पर असर देखा जा रहा है। वहीं किसानों की माने तो इस बार सरसों का झाड़भी कम है। ऐसे में पिछले साल की अपेक्षा इस बार सरसों औसत से कम ही प्रति एकड़ हो सकती है। अगले 10 दिनों के अंदर सरसों कटाई व कढ़ाई का कार्य भी पूरा हो जाएगा और उसके बाद गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी।

Tags:
Next Story
Share it