अब सितंबर में मानसून सक्रिय होने की संभावना

अब सितंबर में मानसून सक्रिय होने की संभावना
X

खेत खजाना फतेहाबाद : इस बार अगस्त सूखा बीत गया। इससे खरीफ की फसलों को बहुत अधिक नुकसान हुआ। अब मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के दूसरे सप्ताह से ही बारिश की संभावना बन रही है। सितंबर के शुरूआत में बारिश होती है तो इससे जहां धान के किसानों को राहत देगी लेकिन अगर इसके बाद होने पर नरमे और सब्जियों की फसल पर विपरीत असर पड़ना भी तय है।

मौसम विभाग ने 27 तक अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रहेने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, लेकिन बारिश की संभावना कम बन रही है। बारिश न होने के चलते जिले में हजारों एकड़ में धान, ग्वार, बाजरे की फसल खराब हो रही है। इतना ही नहीं बिना बारिश के फसलों में बीमारी बहुत अधिक आ रही।

इससे उत्पादन पर असर पड़ेगा। जिले में अब करीब 1 लाख 30 हजार एकड़ में धान की फसल हैं। 55 हजार हेक्टेयर में नरमे की फसल हैं। करीब करीब 25 हजार हेक्टेयर में किसानों ने बाजरा, मूंगफली, ग्वार के साथ सब्जियों की खेती की हुई है। फिलहाल बारिश न होने कारण सबसे अधिक परेशान धान के किसान है।

Tags:
Next Story
Share it