मौसम की जानकारी

भीषण गर्मी के चलते सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू

सिरसा प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शनिवार से नौतपा शुरू हो चुका है। तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया है। डॉक्टरों ने लू को लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी है। ऐसे में अब शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां चार दिन पहले से शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग का यह आदेश प्रदेश के सभी स्कूलों पर लागू होगा। नौतपा के तीसरे ही दिन सोमवार को पारे में जबरदस्त उछाल आया।

इस दौरान सिरसा में दिन का तापमान 47 डिग्री पर पहुंच गया। यही नहीं प्रदेश के 14 दिनों में तापमान 45 या इससे ऊपर दर्ज किया गया। विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले तीन दिनों में लगातार मौसम की चरम परिस्थितियां जारी रहेंगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने भी 17 जिलों पर रेड व 5 पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सोमवार को नौतपा का तीसरा दिन रहा।

इस दौरान सूर्य ने और ज्यादा उग्र रूप धारण कर लिया। साथ ही सिंध, बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की उष्ण तीक्ष्ण शुष्क गर्म हवाएं कहर बरपा रही हैं। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 44.0 से 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिन का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री ऊपर रहा। वहीं, रात का तापमान 24.0 से 31.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

चंद्रमोहन के मुताबिक 28 मई के बाद हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में भीषण गर्मी से आमजन को दो- तीन की राहत के आसार बन रहे हैं, क्योंकि इस दौरान हवाओं की दिशा में बदलकर दक्षिणी पश्चिमी होने की संभावना बन रही है।

साथ ही इस दौरान तेज गति की हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी वजह से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। मगर, इसके बाद एक बार फिर से तापमान में उछाल आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button