बढ़ती गर्मी से राहत देगी बारिश, मौसम विभाग का अनुमान- इस वर्ष होगी बड़े पैमाने पर वर्षा

इस वर्ष अल नीनो फीका पड़ रहा है। जून की शुरूआत तक यह तटस्थ स्थिति बन सकती है।"

बढ़ती गर्मी से राहत देगी बारिश, मौसम विभाग का अनुमान- इस वर्ष होगी बड़े पैमाने पर वर्षा
X

बढ़ती गर्मी से राहत देगी बारिश, मौसम विभाग का अनुमान- इस वर्ष होगी बड़े पैमाने पर वर्षा



नई दिल्ली, देश के बड़े हिस्से में गर्मी पड़नी शुरू हो गई है और मौसम वैज्ञानिकों ने इस साल कम होती अल नीनो स्थितियों और यूरेशिया में कम बर्फबारी के कारण अनुकूल मानसूनी मौसम के शुरूआती संकेत देखे हैं।' एक साक्षात्कार में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आई.एम.डी.) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि बड़े पैमाने पर जलवायु संबंधी घटनाएं दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए अनुकूल हैं, जो बड़े पैमाने पर वर्षा पर निर्भर भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

महापात्र ने कहा, "इस वर्ष अल नीनो फीका पड़ रहा है। जून की शुरूआत तक यह तटस्थ स्थिति बन सकती है।" उन्होंने यह बात मध्य प्रशांत महासागर के गर्म होने का जिक्र करते हुए कही, जिसे दक्षिण पश्चिम मानसून को प्रभावित करने वाले कारकों में से एक माना जाता है।

उन्होंने कहा कि जुलाई-सितंबर मानसून मौसम की दूसरी छमाही में ला नीना की स्थिति देखी जा सकती है, जो मध्य प्रशांत महासागर के ठंडा होने को संदर्भित करती है। महापात्र ने कहा, "ला नीना भारतीय मानसून के लिए अच्छा है।"

Tags:
Next Story
Share it