मौसम की जानकारी

एसडीएम ने किया पर्यावरण बचाओ अभियान के पोस्टर का विमोचन

एसडीएम ने किया पर्यावरण बचाओ अभियान के पोस्टर का विमोचन

खेत खजाना : सिरसा। हैलो सिरसा द्वारा भयंकर गर्मी के प्रकोप को देखते हुए 1 जून से 5 जून तक चलाए जा रहे पर्यावरण बचाओ अभियान के पोस्टर का विमोचन एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर एसडीएम राजेंद्र कुमार ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की समस्या के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। पर्यावरण के असंतुलन के कबारण ही लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। राजेंद्र कुमार ने कहा कि लोगों द्वारा लगातार पेड़ों की कटाई के कारण समस्या और भी विकट हो गई है।

लोगों द्वारा पेड़ों को तो काटा जा रहा है, लेकिन उनके स्थान पर नए पौधे नहीं लगाए जा रहे, जिसके कारण मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वो अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके बड़ा होने तक देखभाल करें। वहीं कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए अविनाश फुटेला ने बताया कि प्रचंड गर्मी के मौसम में पेड़-पौधे झुलस रहे हंै।

लोगों का ध्यान जरा भी इस ओर नहीं है। पेड़-पौधों के झुलसने के कारण तापमान में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए हैलो सिरसा की ओर से पर्यावरण बचाओ अभियान शुरू किया है, जिसके तहत 1 से 5 जून तक शहर में लगे पेड़-पौधों को पानी दिया जाएगा। अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आमजन को भी विकट होती समस्या के प्रति सजग रहना होगा, अन्यथा बढ़ते तापमान से जीना दुश्वार हो जाएगा। इस मौके पर रिया, डा. मुस्कान सोनी, लवली सोनी, उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button