मौसम की जानकारी

मौसम : पारा 47 पार, तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, दिनभर भीषण गर्मी से लोग हुए परेशान, शाम को बूंदाबांदी से मामूली राहत

| सिरसा : इन दिनों भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 10 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। चिलचिलाती गर्मी में जानवर भी बेहाल हैं। शुक्रवार को दिन का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। इसके साथ ही ओवरलोड से ट्रांसफार्मर और तारों का बार-बार टूटना जारी है। दिनभर भीषण गर्मी के सताए लोगों को शाम को हल्की बारिश ने मामूली राहत दिलाई।

तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का आंकड़ा 110 से 450 तक पहुंच चुका है। निगम की टीमें उनके समाधान में जुटी हैं। पिछले 3 दिनों से ऐसा प्रतीत हो रहा जैसे आसमान से आग बरस रही है। तापमान में लगातार हुई वृद्धि ने लोगों को झुलसा दिया है। गर्मी इतनी अधिक पड़ रही है कि लोग अपने घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं। साथ ही लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोग सिर को कपड़े से ढककर घरों से निकलते हैं। इतना ही नहीं माइनरों में नहाने को बच्चों की भीड़ उमड़ती हैं। हालांकि गहरी नहरों में नहाने पर प्रशासन का प्रतिबंध है।

पक्षियों के लिए रखें पानी के सकोरे
मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 4-5 दिनों में राज्य में शुष्क मौसम, तापमान में वृद्धि और लू की स्थिति रहने का अलर्ट जारी किया है। हीट वेव वेव से जिला भी अधिक प्रभावित हो सकता है। उपायुक्त आरके सिंह ने कहा कि मौसम के मध्य नजर जरूरी एहतियात बरतें और पक्षियों व पशुओं के लिए भी पानी का प्रबंध करें। जरूरी कार्य सुबह और शाम करें। दोपहर को बहुत जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button