मौसम की जानकारी

सिरसा (Sirsa) वासियों पर आफत बनकर टूटी सूरज से बरस रही आग, 50 डिग्री तापमान में हमलावर हुआ डायरिया

सिरसा (Sirsa) जिला में भीषण गर्मी की चपेट में आकर बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। लू लगने और खानपान में लापरवाही से डायरिया हमलावर हो गया है। हालात यह हैं कि सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों के वार्ड उल्टी-दस्त के मरीजों से भरे हैं। सूरज से 5 बरस रही आग लोगों पर आफत बनकर टूट रही है। नौतपा में तापमान बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है।

सुबह 8 के बाद 5 से ही सूरज की तेज तपिश लोगों को झुलसाने लगती है। 11 से 12 बजते बजते तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण सड़‌कों । तक पर सन्नाटा छा जाता है। गर्म हवा और र लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं। लू लगने और हीट स्ट्रोक के मरीजों की तेजी व से संख्या बढ़ रही है। अस्पतालों के वार्ड लू लगने से उल्टी दस्त और डायरिया के मरीजों 5 से फुल हो गए हैं। सिविल हॉस्पिटल में 50 5 से अधिक लोग डायरिया का इलाज करा रहे । हैं। करीब 200 मरीज हररोज सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में आ रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पारा अभी तीन दिन और तपाएगा। पिछले 5 दिनों से तापमान 48 डिग्री से अधिक बना हुआ है और लू का कहर जारी हैं। मौसम में 31 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ बनने से कुछ राहत की • आस है। आज भी गर्मी से जनजीवन बेहद • प्रभावित रहा। सूरज की तपिश ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।

दोपहर के समय शहर की सड़कें सुनसान रही लोग गर्मी से बचाव को लेकर घरों में दुबके हुए नजर आए। दोपहर के समय में लोग जरूरी काम से ही घर से निकले। वह भी पूरे चेहरे को ढककर। दोपहिया वाहन चालकों को लू के थपेड़ों ने खूब सताया। सुबह सूरज निकलने के साथ ही तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है। 10 बजे के बाद से तो आसमान से मानों आग बरसने लगती है। तपिश के चलते घरों से बाहर निकलने में भी दिक्कतें होती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button