मौसम की जानकारी

14 सितम्बर तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, हरियाणा में मानसून से फिर मारी पलटी, आज रात से फिर शुरू होगा झमाझम बरसात का दौर

हरियाणा के हिसार में 12 से 14 सितंबर तक बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में गिरावट और हवाओं के साथ हल्की से तेज़ बारिश के आसार हैं।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष की भविष्यवाणी

हिसार, Weather Updates  हरियाणा के हिसार स्थित चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर मदन लाल खीचड़ ने ताज़ा जानकारी दी है कि 12 सितंबर से प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उनके अनुसार, 17 सितंबर तक राज्य का मौसम परिवर्तनशील रहेगा, जिसमें मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर बना रहेगा। इसके चलते अरब सागर से नमी युक्त हवाओं के आने की संभावना है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

14 सितम्बर तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

12 सितंबर रात्रि से 14 सितंबर के मध्य प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच- बीच में हवाएं चलने और गरज- चमक के साथ हल्की से मध्य बरसात भी देखने को मिल सकती है. वहीं, कुछ इलाकों में तेज बरसात भी हो सकती है. इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी की संभावना भी बनी हुई है. 15 सितंबर के बाद से बारिश की गतिविधियों में फिर से कमी दर्ज की जाएगी. इसके अलावा, तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार बने हुए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button