मौसम की जानकारी

उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में बारिश का ‘यैलो व ऑरेंज अलर्ट’, यहां जाने कल का मौसम

जालंधर,  (पुनीत): उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में मौसम ने करवट ली है और बारिश की दस्तक के साथ तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पंजाब में 266 एम.एम. बारिश के साथ विभिन्न राज्यों के तापमान में 6 से 7 डिग्री सैल्सियस की गिरावट आई है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
पंजाब, हरियाणा व हिमाचल में शुरू हुआ बारिश का क्रम 5 जुलाई को भी जारी रहेगा। मानसून के समय से पहले दस्तक देने के चलते भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में यैलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि पंजाब के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

ऑरेंज अलर्ट में पठानकोट, जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, नवांशहर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर आदि जिले शामिल हैं। इसी क्रम में 6 जुलाई को पंजाब के कुछ जिले यैलो अलर्ट की चपेट में रहेंगे। मिली जानकारी के विभिन्न माध्यमों से मुताबिक पंजाब में पिछले 24 घंटे दौरान 266 एम.एम. से अधिक  के बारिश हुई। गत रोज 44.1 डिग्री के मुकाबले पंजाब का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं पंजाब का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button