मौसम की जानकारी

UP weather update : उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम! बारिश, ओले और घने कोहरे की चेतावनी, जानें IMD अपडेट

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मौसम का बदलाव, बारिश, ओले और घने कोहरे की चेतावनी। जानें IMD के अपडेट और प्रभावित जिलों की जानकारी।

UP weather update : उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम! बारिश, ओले और घने कोहरे की चेतावनी, जानें IMD अपडेट

 18 January 2025 

UP weather update : उत्तर प्रदेश में अगले 2-3 दिनों में मौसम का मिजाज यूहीं बने रहने का अनुमान है। 18 से 21 जनवरी तक प्रदेश का मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि अगले हफ्ते एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिर बादल, बारिश और ओले की स्थिति बनेगी। मौसम विभाग ने 21 से 23 जनवरी तक बारिश और ओले की संभावना जताई है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 18 और 22 जनवरी के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 व 22 जनवरी को बारिश की संभावना है। इससे पहले 19-20 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा और बर्फीली हवाओं से सुबह-रात के समय कोहरा छाया रहेगा। दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

IMD Weather Update

शनिवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में शामिल हैं:

  • सिद्धार्थनगर
  • बस्ती
  • संतकबीर नगर
  • गोरखपुर
  • महराजगंज
  • कुशीनगर
  • देवरिया
  • मऊ
  • बलिया
  • इटावा
  • मैनपुरी
  • फिरोजाबाद
  • आगरा
  • हाथरस
  • अलीगढ़
  • मथुरा
  • आगरा

येलो अलर्ट के अंतर्गत आने वाले जिलों में शामिल हैं:

  • गौतमबुद्धनगर
  • बुलंदशहर
  • हापुड़
  • मुरादाबाद
  • बदायूं
  • एटा
  • फर्रुखाबाद
  • औरैया
  • जालौन
  • झांसी
  • महोबा
  • हमीरपुर
  • बांदा
  • फतेहपुर
  • चित्रकूट
  • अयोध्या
  • बहराइच
  • अंबेडकरनगर
  • जौनपुर
  • सुलतानपुर
  • प्रयागराज
  • गोंडा
  • बलरामपुर
  • श्रावस्ती

इसके अलावा, लखनऊ, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, झांसी, बरेली, मुरादाबाद और इलाहाबाद समेत कई जिलों में तापमान के गिरने और शीतलहर चलने की भी संभावना है।

बारिश और ओले की चेतावनी

यूपी मौसम विभाग ने 2-3 दिन बाद झांसी, मथुरा, आगरा, जालौन, बदायूं, महोबा, बुलंदशहर, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अलीगढ़, ललितपुर, फिरोजाबाद और हमीरपुर में बारिश और तेज हवा के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button