मौसम की जानकारी

मौसम : भीषण गर्मी व गंभीर हीट वेव से लोग परेशान, 14 जिलों में रैड अलर्ट

उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर झुलसाने वाली भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है। ऐसा लग रहा है मानों आसमान से लगातार आग बरस रही हो। दिन और रात के तापमान भी आसमान को छू रहे हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा के 14 जिलों में रैड अलर्ट और 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। फिलहाल भीषण गर्मी से वहीं वाहन के आसार नही है वह लोग का इंतजार है। हरियाणा एन.सी.आर. दिल्ली पर मानसून 26 जून से 3 जुलाई तक पहुंचने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों के अनुसार सोमवार को हरियाणा में दोपहर का पारा 47.2 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया जो सिरसा का दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार, नारनौल, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, बालसमंद, झज्जर, पांडू पिंडारा, महेन्द्रगढ़, मेवात, पलवल, बावल का दोपहर का पारा 45.1 डिग्री सैल्सियस से 46.2 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा। रात्रि पारा भिवानी, नारनौल का 30 डिग्री सैल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

हिसार का रात्रि पारा 29.5 डिग्री सैल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर मौसम की चरम परिस्थितियां बनी हुई दिन प्रतिदिन भीषण आग उगलने वाली गर्मी विकराल रूप धारण किए हुए हैं। भीषण गर्मी के प्रचंड तेवरों ने आमजन का दिन और रात का चैन छीन लिया। हरियाणा राज्य में एक तरफ चुनावी माहौल की गर्मी लगातार रफ्तार पकड़ रही है साथ ही हरियाणा राज्य में लगातार मौसम की चरम परिस्थितियां की मार और भीषण आग उगलने वाली गर्मी और उष्ण लहर भी लगातार रफ्तार पकड़ रही है।

सम्पूर्ण इलाके पर बलुचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं का आगाज साथ ही साथ 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से सतही हवाएं चलने से वातावरण से नमी को सोख रही है साथ ही साथ सूर्य की आग उगलने वाली लपटों ने भीषण गर्मी का और ज्यादा रौद्र रूप अख्तियार किया हुआ है। जिसकी वजह से भारत मौसम विभाग ने हरियाणा कर के जिलों  रैड अलर्ट जारी कर दिया है, 8 जिलों पर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आमजन को अभी प्रचण्ड गर्मी के तेवरों और लू के थपेड़ो से राहत के कोई आसार नहीं हैं।

आने वाले एक सप्ताह तक लगातार दिन और रात के तापमान में उछाल जारी रहेगा। मई महीने के अंत में आमजन को भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट वेव से राहत के आसार बन रहे हैं। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार और सोमवार को सुबह के घंटो में आंशिक बादल वाही, तेज गति से हवाएं चलने और छिटपुट बूंदा-बांदी की गतिविधियां देखने को मिली, परन्तु इसका मौसम पर कोई असर नहीं हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button