जिले में हल्की फुहार से एक बार फिर बदला मौसम, तापमान गिरा

सिरसा। जिले में एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ। बुधवार को बारिश हल्की फुहार से मौसम में दिनभर ठंडक महसूस की गई। वहीं तापमान में भी गिरावट आई। अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरा। न्यूनतम तापमान सामान्य रहा।

बुधवार को जिले का मौसम एक बार फिर से बदल गया। सुबह से बादल छाए रहे। इस कारण सूरज नहीं दिखा। इसके बाद करीब 11 बजे हल्की बारिश हुई। इसके बाद मौसम में एकदम से बदलाव हुआ और पूरे दिन ठंडक रही। मंगलवार को तेज धूप निकलने से सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इस कारण अधिकतम तापमान में 10 डिग्री की बढ़ोतरी हुई थी।

Next Story
Share it