मौसम की जानकारी

Weather News IMD का कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक होगी बारिश

Weather News असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना का अनुमान लगाते हुए आईएमडी ने कहा कि ओडिशा और झारखंड में भी 10 सितंबर तक इसी तरह की मौसम की स्थिति देखी जा सकती है।

Weather News 7 September: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा समेत चार राज्यों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सात सितंबर को भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। देश की राजधानी दिल्ली में भी येलो अलर्ट किया गया है। दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दिन में हल्की वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने के साथ आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। 9 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मौसम एजेंसी ने 7 सितंबर को गुजरात और 9 सितंबर तक महाराष्ट्र और गोवा में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। IMD ने कहा कि 13 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अपने नवीनतम मौसम बुलेटिन में कहा, “8 और 9 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 9 और 10 सितंबर को तेलंगाना में भी बारिश होगी।” आईएमडी ने केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 10 सितंबर तक और तेलंगाना में अगले तीन दिनों तक भारी वर्षा की संभावना जताई।

आईएमडी की 6 सितंबर की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “9 से 12 सितंबर के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 8 और 9 सितंबर को ओडिशा में भी बारिश हो सकती है।”

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना का अनुमान लगाते हुए आईएमडी ने कहा कि ओडिशा और झारखंड में भी 10 सितंबर तक इसी तरह की मौसम की स्थिति देखी जा सकती है। इस बीच बिहार में 7 सितंबर को, सिक्किम में 9 और 10 सितंबर को, पश्चिम बंगाल में 9 से 12 सितंबर तक और अरुणाचल प्रदेश में 10 से 12 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button