मौसम ने ली करवट, किसानों की चिंता बढ़ी, आज से फिर दो दिन बादल छाने के आसार

शनिवार से एक बार फिर आंशिक बादल छा सकते हैं। दो दिन तक बादलों का सिलसिला चल सकता है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप खिली।

मौसम ने ली करवट, किसानों की चिंता बढ़ी, आज से फिर दो दिन बादल छाने के आसार
X

रेवाड़ी। इस समय फसल कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। मंडियों में सरसों की आवक बढ़ने लगी है। गेहूं की फसल पकाव की ओर बढ़ रही है। मौसम बार-बार बदल रहा है। साफ होने के बाद मौसम किसानों को राहत देता है, तो आसमान में छाए बादल परेशानी बढ़ाते हैं। तापमान गिरने से मौसम ठंडा हो गया है।

शनिवार से एक बार फिर आंशिक बादल छा सकते हैं। दो दिन तक बादलों का सिलसिला चल सकता है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप खिली। इसके बावजूद तेज हवाओं नेमौसम ठंडा बना दिया।

अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस गिरकर 28.5 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान 1 डिग्री की वृद्धि के साथ 14 पर पहुंच गया। गत वर्ष की तुलना में मार्च माह के मध्य तापमान काफी कम है। बीते साल 15 मार्च को अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

इस बार अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं हुआ है। तापमान में कमी गेहूं की फसल के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है। इससे गेहूं का अच्छा पकाव होगा, जिससे उत्पादन में वृद्धि होगी.

Tags:
Next Story
Share it