मौसम की जानकारी

Weather Update : तीन दिन में हरियाणा में दस्तक देगा मानसून, भारी बारिश की चेतावनी, यहां होगी 200 एमएम तक बारिश

Weather Update : तीन दिन में हरियाणा में दस्तक देगा मानसून, भारी बारिश की चेतावनी, यहां होगी 200 एमएम तक बारिश

खेत खजाना : चंडीगढ़। हरियाणा में मानसून जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के दावे के मुताबिक तीन दिन में मानसून हरियाणा में प्रवेश कर जाएगा। – इसके असर से 28 जून से दो जुलाई के बीच राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 29-30 जून को प्रदेश के एक दो स्थानों पर (115 से 200 एमएम) भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

हरियाणा में मानसून की निर्धारित तारीख 27 जून है। पिछले साल हरियाणा में मानसून का आगमन 25 जून को हुआ था। दक्षिणी मानसून

पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ा है। इससे हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही है। कई जिलों में प्री मानसून की बारिश हो रही हैं। बुधवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 28 व 29 जून को मानसून के आने की पुष्टि की है। मौसम विभाग का कहना है कि 28 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएगी। 28 से दो जुलाई तक मौसम विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। पांचों दिन हरियाणा में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button