Weather Update Today: ठंड से नहीं मिलेगी राहत! दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी

Weather Update Today: ठंड से नहीं मिलेगी राहत! दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी
X

Weather Update Today: वर्तमान में उत्तरी भारत में, जैसे कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, कठिन सर्दी का सामना हो रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठिठुरन के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी है। सूर्य की किरणों का प्रभाव भी अब ठंड से निजात दिलाने में सहायक नहीं हो रहा है।

इसके परिणामस्वरूप, सुबह और शाम को सैर के शौकीनों की संख्या में कमी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में माक्सिमम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि सात जगहों पर यह 4.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर रहा है। इस वजह से सर्दी ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है।

मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है

कल, अर्थात् बुधवार, इस मौसम के सबसे ठंडे दिन का रिकॉर्ड बनाया गया। मौसम विभाग ने आज, यानी गुरुवार, भी 'येलो अलर्ट' जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार को मैक्सिमम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीज़न का सबसे कम है।

इसके साथ ही, मिनिमम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के एसपीएस मयूर विहार में सबसे ठंडा मौसम था। वहां पर मैक्सिमम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि आया नगर में मिनिमम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

दिल्ली में कई इलाकों में कोल्ड डे ही बना रहेगा

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में उत्तर-पश्चिम से सर्द हवाएं चल रही हैं, जिसके चलते तापमान में अचानक से गिरावट आई है. कल यानी बुधवार को हवा की रफ्तार 4 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि राजधानी में गुरुवार को भी कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी.

सुबह में जहां मध्यम श्रेणी में कोहरा रहेगा वहीं दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है. हालांकि कि कई इलाकों में कोल्ड डे ही बना रहेगा. दिल्ली में अगले दो दिनों के मौसम की बात करें तो मैग्जीमम टेंपरेचर 16 डिग्री और मिनिमम टेंपरेचर 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 7 जनवरी तक सर्दी से कोई राहत मिलने के आसार नहीं है.

Tags:
Next Story
Share it