Weather Update : बेमौसम वर्षा ने 5 राज्यों में बिगाड़े हालात हरियाणा में आज व कल गहराएगा कोहरा

Weather Update : बेमौसम वर्षा ने 5 राज्यों में बिगाड़े हालात हरियाणा में आज व कल गहराएगा कोहरा
X

Weather Update : बेमौसम वर्षा ने 5 राज्यों में बिगाड़े हालात हरियाणा में आज व कल गहराएगा कोहरा

Weather Update : खेत खजाना, नई दिल्ली, बेमौसम बरसात ने 5 राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु में हालात बिगाड़ दिए हैं। इसकी वजह से गुजरात व मध्य प्रदेश में 31 लोगों की जान चली गई। उधर, हिमाचल की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। उत्तराखंड और हिमाचल में अगले तीन दिनों तक बर्फबारी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, हरियाणा के रोहतक, भिवानी, हिसार, झज्जर, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़ व गुरुग्राम में सोमवार को बारिश दर्ज की गई। झज्जर में सबसे अधिक आठ एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम के बदले रुख ने यहां सिहरन अचानक बढ़ा दी है। सबसे कम तापमान महेंद्रगढ़ का 10.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार व बुधवार को कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।

हवाएं सर्द रहने से पारे में गिरावट आएगी। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि तीन दिनों तक मध्य और उत्तर पश्चिमी भारत में पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है।

बीते 36 घंटों में गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र, मध्य और दक्षिणी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है। यहां बिजली गिरने से दंपती समेत चार लोगों की जान चली गई। वहीं, गुजरात में 27 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के छह जिले संभाजीनगर, जालना, परभणी, नांदेड़, हिंगोली, नांदेड़ और बीड भी बेमौसम बारिश से बेहाल हैं। जालना में सबसे ज्यादा 132.25 मिमी बारिश दर्ज की गई।

सब्जी की खेती पर असर डालेगी बारिश

हरियाणा समेत पंजाब, यूपी व दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बादल और बूंदाबांदी से मौसम में उत्तार-चढ़ाव नजर आएगा। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए मौसम अनुकूल है, लेकिन आलू की बिजाई पर इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है। मौसम बदलने व बारिश के बावजूद प्रदूषण की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। बहादुरगढ़ का एक्यूआई 404, फरीदाबाद का 364, फतेहाबाद का 320, धारूखेड़ा का 337, गुरुग्राम 311 हिसार का 307, जॉद का 319, मानेसर का 325 और रोहतक का 315 दर्ज किया गया।

Tags:
Next Story
Share it