मौसम की जानकारी

धान, बाजरा, मूंगफली के लिए नुकसानदायक है बरसात 

Rainfall is harmful for paddy, millet and groundnut

सिरसा, डिंग मंडी जिले में बुधवार शाम आसमान में बादलवाही रही। सिरसा शहर में केवल बूंदाबांदी हुई। अचानक मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। दोपहर बाद को डिंग क्षेत्र में 5 एमएम बरसात हुई, जिससे धान व नरमा की फसलों को नुकसान होना बताया गया। सितंबर के महीने में धान व बाजरा की फसलों में फूल आए हुए हैं जोकि फसल पकाने में काफी सहयोगी रहते हैं।

किसानों का मानना है कि ऐसे में अगर तेज हवा चलती है या बरसात होती है तो वह फसल के लिए भारी नुकसानदायक साबित होता है। उत्पादन पर भारी असर पड़ता है। डिंग क्षेत्र के इलाकों में मूंगफली की खुदाई चल रही है। वहीं धान के क्षेत्र में कुछ जगह पर 1509 वैरायटी अगेती फसल मानी जाती है और इस समय धान 1509 वैरायटी की फसल पकने वाली हैं।

मौसम वैज्ञानिक डॉ मदन खीचड़ में बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 21 सितंबर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आने और कुछ एक क्षेत्रों में 19 सितंबर को बीच बीच में आंशिक बादल, हवाएं चलने व गरज चमक के साथ बूंदाबादी या हल्की बारिश की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button