ब्रेकिंग न्यूज़सोना चांदी का भाव

Gold Price सोना… आयात तिगुना, दाम 3000 रुपए बढ़े, फिर भी त्योहारों में मांग 30% बढ़ेगी

Gold Price आयात शुल्क 60% घटी, विदेशी सप्लाई बढ़ी

न्यूज | मुंबई देश में सोने के दाम एक महीने में 4.2% (2,985 रु./ग्राम) बढ़कर 74,093 रु./दस ग्राम हो गया। बजट में आयात शुल्क घटने के बाद दाम जितना घटा था, उससे ज्यादा बढ़ चुका है। बावजूद इसके जानकारों का मानना है कि त्योहारी सीजन में सोने की मांग रिकॉर्ड बनाएगी।
आयात शुल्क घटने से विदेश से सोना मंगाना आसान हो गया। यह देश के सभी ज्वेलर्स के पास पहुंच रहा है। एक अनुमान के अनुसार इस बार त्योहारी सीजन में सोने की मांग 30% से ज्यादा बढ़ेगी।

ज्वेलरी के साथ सिक्के छड़ भी डिमांड में

अमेरिकी फेड ने ब्याज दरों में 0.5% की अप्रत्याशित कटौती से डॉलर कमजोर हुआ है। ऐसे में सोने समेत दूसरी असेट क्लॉस अचानक चमक गई हैं। नवरात्र के बाद त्योहारी सीजन पूरे रंग में आने वाला है। ऐसे में सोने की खासी डिमांड बनती दिख रही है। लोग ज्वेलरी के साथ सोने के सिक्के और छड़ खरीदना चाहते हैं। देश में त्योहारी और शादी के सीजन में सोने की मांग पिछले साल से 30% तक ज्यादा निकल सकती है। देश के शेयर बाजारों से भी निवेशक कुछ पैसा निकालकर सोने में खरीद कर रहे हैं, ताकि बाजार में करेक्शन आने पर वे निवेश का हिस्सा सोने के रूप में सुरक्षित कर सकें।

दिसंबर तक 42 लाख शादियां बढ़ाएंगी डिमांड
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अनुसार, नवंबर-दिसंबर में 42 लाख शादियां होने वाली हैं। इसमें करीब 5.5 लाख करोड़ रु. खर्च होंगे। ज्वेलरी उन तीन प्रमुख सेक्टर में शामिल है, जिसे इस खर्च का बड़ा हिस्सा मिलेगा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button