सरकारी योजना

MSP rate list: किसानों की हुई मौज, सरकार का बड़ा ऐलान, अब सभी फसलों पर मिलेगी MSP, यहां देखे रेट लिस्ट

MSP rate list: किसानों की हुई मौज, सरकार का बड़ा ऐलान, अब सभी फसलों पर मिलेगी MSP, यहां देखे रेट लिस्ट

 

हरियाणा राज्य सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने की घोषणा की है। सरकार ने यह फैसला किसानों को फसलों के उचित मूल्य दिलाने के लिए लिया है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस ऐलान के साथ ही किसानों के लिए कई और लाभकारी घोषणाएं भी की हैं।

इन फसलों की होगी खरीद
फिलहाल राज्य सरकार किसानों से केंद्र द्वारा अधिसूचित रबी और खरीफ की कुल 14 फसलों की एमएसपी पर खरीद रही है। इसके अलावा, अन्य फसलें जैसे रागी, ज्वार-हाइब्रिड, मलदादी, मक्का, सोयाबीन, काला तिल, जौ, कुसुम, मसूर आदि भी एमएसपी पर खरीदी जाएंगी।

खरीफ सीजन की फसलों के लिए एमएसपी लिस्ट
फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (रुपए प्रति क्विंटल)
रागी 4290
ज्वार-हाइब्रिड 3371
मलदादी 3421
मक्का 2225
सोयाबीन 4892
काला तिल 8717

रबी सीजन की फसल की रेट लिस्ट
फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (रुपए प्रति क्विंटल)
जौ 1850
मसूर 6425
कुसुम 5800
किन किसानों से होगी एमएसपी पर सभी फसलों की खरीद?
हरियाणा सरकार ने इस घोषणा के तहत फिलहाल हरियाणा के किसानों से ही उपरोक्त फसलों की खरीद एमएसपी पर करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा।

 

राज्य के किसानों के लिए अन्य लाभकारी घोषणाएं

किसानों का पिछला आबियाने (नहर पानी शुल्क) का 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपए बकाया माफ किया जाएगा।
नॉन-स्टॉप हरियाणा के किसानों को नए ट्यूबवेल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे।
खराब ट्रांसफार्मर को बदलने का खर्चा प्रदेश के किसानों से नहीं लिया जाएगा।
देश की प्रत्येक थ्री स्टार मोटर बेचने वाली कंपनी म्हारे नॉन-स्टॉप हरियाणा के पैनल पर होगी, जिससे किसान अपनी पसंद की कंपनी से मोटर खरीद सकेंगे।
रोहतक, नूंह, फतेहाबाद और सिरसा में 2023 से पहले आपदा में फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा एक हफ्ते में जारी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button