ब्रेकिंग न्यूज़

मौसम बादलवाही-बूंदाबांदी से 4 डिग्री लुढ़का पारा

फतेहाबाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण बदले मौसम के मिजाज के चलते शनिवार दोपहर बाद हुई बादलवाही व कई गांवों में हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी व लू से राहत मिली। मौसम में हुए बदलाव के बाद अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि शनिवार को दोपहर तक तेज गति से गर्म हवाएं चलने से काफी गर्मी रही जिसके कारण लोगों को परेशानी हुई लेकिन दोपहर बाद मौसम में हुए बदलाव से काफी देर तक धूल भरी आंधी चली तथा उसके बाद ग्रामीण इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी होने से राहत मिली।

आज से सक्रिय होत्रा पश्चिमी विक्षोम चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम आज वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता में बढ़ोतरी होगी जिससे कई इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से 4 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा, इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

जानिए… खराब हो रही थी फसलें
जिले में 15 जून के क के बाद से लगातार तापमान में हो रही बढ़ोतरी तथा गर्म हवाएं चलने के कारण सब्जियों सहित अन्य फसलें जैसे नरमा आदि खराब हो रहे थे। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों की रोजाना देखभाल करने तथा हल्की सिंचाई करते रहने की सलाह दी है ताकि गर्मी के कारण फसलों की ग्रोथ ना रूके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button