सरकारी योजना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बूथस्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर पन्ना प्रमुख तक सभी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाक़ात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 3 को सिरसा में
-मुख्यमंत्री बूथस्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर पन्ना प्रमुख तक सभी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाक़ात
सिरसा।प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा राकेश िसहाग की अध्यक्षता में स्थानीय एफ ब्लॉक स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में प्रभारी वेद फूला विशेष रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में चेयरमैन देव कुमार शर्मा,प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र आर्य, जिला महामंत्री सतीश जग्गा, अमन चोपड़ा, मनीष सिंगला, मीनू बैनीवाल, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, पूर्व विधायक रामचन्द्र, बलवान जांगड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष अादित्य चौटाला, शीशपाल कंबोज, मीरा देवी सहित जिला के पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष,मंडलों के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया व पदाधिकारियों की ड्यूटियां भी लगाई गई। जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने बताया कि मुख्यमंत्री 3 जुलाई को िसरसा आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री बूथस्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर पन्ना प्रमुख तक सभी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनका हाल-चाल जानने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री यहां पर जन समस्याएं भी सुनेंगे और मौके पर ही समस्याओं का समाधान करेंगे।
उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नििश्चत समय पर पहंुचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button