आज का मंडी भाव

सरसों की सरकारी खरीद का लक्ष्य बढ़ा, 20% बढ़ाई पंजीयन सीमा, जिले में 7189 किसानों को मिलेगा लाभ

14 केंद्रों पर लक्ष्य पूरे, अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे उपज

हनुमानगढ़: सरकार ने सरसों की खरीद का लक्ष्य बढ़ा दिया है। रजिस्ट्रेशन की संख्या में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इससे जिले में 7189 किसानों को लाभ मिलेगा। जिले में राजफैड द्वारा सहकारिता विभाग के माध्यम से कुल 23 केंद्रों पर सरसों की समर्थन मूल्य (5650 रुपए प्रति क्विंटल) की दर से खरीद की जा रही है। 14 केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन के लिए आबंटित लक्ष्य पूरा हो चुका था। ऐसे में एमएसपी पर उपज बेचने के लिए किसान पंजीयन नहीं करवा पा रहे थे। अब सभी केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन 20 प्रतिशत बढ़ा दिए गए हैं। पूर्व में जिले में 35 हजार 995 कृषकों से खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद कुल 43 हजार 184 किसानों से सरसों एमएसपी पर खरीदी जाएगी।

जानकारी के अनुसार खुइयां, देईदास, परलीका, फेफाना, बड़बिराना, ललाना, नोहर, थालड़का, पदमपुरा, न्यौलखी, भैरुसरी, माहेला, उप केंद्र पल्लू और रावतसर में सौ फीसदी रजिस्ट्रेशन हो गए थे। अब प्रत्येक सेंटर पर 20 प्रतिशत संख्या बढ़ा दी गई है। अब किसान ऑनलाइन पंजीयन करवा सकेंगे। राजफैड द्वारा टोकन जारी कर दिए जाएंगे। फिर कृषक एमएसपी पर उपज बेच सकेंगे। समर्थन मूल्य से बाजार भाव कम होने के कारण किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा था। अब सरकार ने लक्ष्य बढ़ाकर कृषकों को बड़ी राहत दी है।

समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद 1 अप्रैल से शुरू हुई थी और 30 जून तक चलेगी। एक किसान से 25 क्विंटल सरसों खरीद की सीमा निर्धारित है। समर्थन मूल्य और बाजार भाव में लगभग 600 रुपए प्रति क्विंटल का अंतर है। एमएसपी 5650 रुपए निर्धारित है और औसत बाजार 5100 रुपए चल रहे हैं। राजफैड के प्रबंध निदेशक नारायण सिंह के अनुसार भारत सरकार द्वारा सरसों खरीद हजार 28 मीट्रिक टन लक्ष्य स्वीकृत मई तक
भाव 5 हजार से के लिए 14 लाख 61 किया गया था। 14 राजस्थान में 3 लाख 16 हजार 737 किसानों ने पंजीयन करवाया है। सरसों विक्रय के लिए 2 लाख 9 हजार 764 किसानों को दिनांक आबंटित की गई। 1 लाख 22 हजार 454 कृषकों से लगभग 2 लाख 61 हजार मीट्रिक टन
सरसों खरीदी जा चुकी है।

जिले में एमएसपी पर 2.34 लाख क्विंटल सरसों की खरीद, 18 हजार किसानों को टोकन जारी जिले में सरसों की सरकारी खरीद भी तेज रफ्तार से चल रही है। 14 मई तक कुल 23 केंद्रों पर 2 लाख 34 हजार 661 क्विंटल सरसों राजफैड द्वारा समर्थन मूल्य 5650 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जा चुकी है। जिले में 28 हजार 637 कृषकों ने ऑनलाइन पंजीयन करवाया है और 18 हजार 95 किसानों को टोकन जारी कर दिए गए हैं। 12 हजार 424 किसानों से सरसों की खरीद की जा चुकी है।
अब तक 1 लाख 68 हजार 319 क्विंटल सरसों का भुगतान कर दिया गया है। 95 करोड़ 1 लाख 2350 रुपए का भुगतान किया गया है। हालांकि 9 केंद्रों पर लक्ष्य से काफी कम रजिस्ट्रेशन हुए हैं। सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को रजिस्ट्रेशन के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। राजफैड की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। किसान 18001806001 पर किसान कॉल कर समस्या के बारे में अवगत करवा सकते हैं। तत्काल निराकरण किया जाएगा।

पंजीयन की सीमा 20% बढ़ाई, जिले में 7189 किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ
समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद के लिए पंजीयन सीमा 20 प्रतिशत बढ़ाई गई है। जिले में 7189 किसानों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पूर्व में 14 केंद्रों पर सौ फीसदी रजिस्ट्रेशन हो गए थे। अब पंजीयन की सीमा 20 प्रतिशत बढ़ने से किसानों को फायदा होगा।
मनोज मान, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, हनुमानगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button