ब्रेकिंग न्यूज़

शीशपाल कंबोज बने बीजेपी के नए जिलाध्यक्ष , रानियां से चुनाव लड़ सकती है निताशा BJP’s new district president

बड़ी खबर सिरसा
शीशपाल कंबोज बने बीजेपी के नए जिलाध्यक्ष , रानियां से चुनाव लड़ सकती है निताशा

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में जिस तरह से भितरघात की खबरें आ रही थीं, उससे माना जा रहा था कि कुछ जिला अध्यक्षों को बदला जा सकता है। इस बदलाव से पहले नई दिल्ली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विधानसभा चुनाव के प्रभारियों के साथ बैठक हुई थी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी शामिल थे। इसके साथ पार्टी ने चार जिला प्रभारी भी बदले हैं।

पार्टी के मुताबिक महेंद्रगढ़ के प्रभारी शंकर धूपड़, जींद के प्रभारी मदन गोयल, भिवानी के प्रभारी रामचंद्र जांगड़ा और कैथल के प्रभारी अमरपाल राणा होंगे। इसके साथ ही हटाए गए जिला अध्यक्षों को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इनमें हिसार की आशा खेदड़, जींद के राजू मोर, सिरसा से निताशा सिहाग, रेवाड़ी से प्रीतम चौहान और कुरुक्षेत्र के रवि बतान शामिल हैं।

sss

images 2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button