मौसम की जानकारी

गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, हल्की बारिश के आसार, महीने के दूसरे सप्ताह के बाद साफ रहेगा मौसम

सितंबर में जिले में गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उमस में कमी और बारिश की संभावना कम है।

जिले में पिछले माह मौसम काफी गर्म रहा, महीने का औसत तापमान 35 से 37 डिग्री दर्ज किया गया। अत्यधिक उमस होने के कारण गर्मी से लोगों का बुराहाल था, लेकिन सितंबर में गर्मी अगस्त के मुकाबले कम रहेगी। अगस्त माह के अलग-अलग 5 दिनों करीब 145.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। जिले में अब तक 230 एमएम बारिश हो चुकी है।

सितंबर महीने में बारिश व उमस दोनों ही अगस्त की तुलना में कम रहने के आसार हैं। अगस्त में औसत तापमान 35 से 37 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं सितंबर में 3 से 4 डिग्री घटकर तापमान 31 से 33 डिग्री तक रहने की संभावना है। आगामी 15 दिनों तक न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव की संभावना कम है। न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक रहने की संभावना है।

महीने के दूसरे सप्ताह के बाद साफ रहेगा मौसम

जुलाई व अगस्त माह में उमस भरी गर्मी अपने चरम पर होती है, लेकिन सितंबर के पहले सप्ताह से ही उमस घटना शुरू हो जाएगी। प्रत्येक सप्ताह इसमें गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके घटने से चिपचिपाती गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। सितंबर के पहले सप्ताह यानी 6 सितंबर तक बारिश की संभावना है, इस बीच हल्की बारिश के आसार हैं।

ऐसे में औसत तापमान 31 से 33 डिग्री तक रहेगा। दूसरे सप्ताह से बारिश भी न के बराबर होगी। अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री तक रहेगा। तीसरे सप्ताह से मौसम साफ रहेगा व उमस घटने से गर्मी भी कम होगी। वहीं तीसरे व चौथे सप्ताह में भी तापमान बढ़ने की संभावना कम है, तापमान 31 डिग्री तक रहने के आसार हैं। सितंबर में कई बार बारिश जैसी स्थिति बनेगी, लेकिन बारिश होने की संभावना न्यूनतम है। सितंबर का मौसम अगस्त में औसत तापमान 35 से 37 डिग्री रहा, जो इस महीने घटकर 31 से 33 डिग्री रहने की संभावना

सितंबर का मौसम सामान्य रहेगा:
इस बार सितंबर का महीना पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा संतुलित और सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश के कारण कभी-कभी मौसम में अचानक बदलाव आ सकता है, लेकिन इसकी संभावना कम है। इस महीने के दौरान न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे रातें थोड़ी ठंडी होंगी और दिन में भी गर्मी से राहत मिलेगी।


महत्वपूर्ण लिंक:

  1. मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट
  2. जलवायु परिवर्तन के प्रभाव
  3. बारिश के अद्यतन की जानकारी

इस महीने के मौसम का अद्यतन जानकारी और बारिश के पूर्वानुमान के लिए समय-समय पर यहां जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button