फसल बीमा योजना 2023 की लिस्ट जारी, किसानों को मिलेगा प्रति हेक्टेयर 25 हजार रूपये का फसल बीमा

Update: 2023-04-18 17:37 GMT

By. Khetkhajana.com

फसल बीमा योजना 2023 की लिस्ट जारी, किसानों को मिलेगा प्रति हेक्टेयर 25 हजार रूपये का फसल बीमा

किसानों के लिए फसल बीमा योजना 2023 की राहत राशि जारी कर दी गई है यह राशि किसानों को भारी बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल पर सब्सिडी के तौर पर किसानों को दी जाती है किसानों के बैंक खाते में फसल बीमा 2023     की राशि को जारी कर दिया गया है।

राज्य के जिन किसानों की फसल पिछली बरसात में नष्ट हो गई थी उन किसानों के लिए फसल बीमा जारी किया गया है इस फसल बीमा योजना की लिस्ट को भी जारी कर दिया गया है। Crop Insurance List Update 2023 साथ ही कैबिनेट बैठक दिनांक 10.08.2022 में लिए गए निर्णय के अनुसार अन्य क्षतियों के लिए राहत, शासन निर्णय, राजस्व एवं वन विभाग क्रमांक सीएलएस-2022/प.सं.253/एम-3, दिनांक 22.08.2022 सरकार जून से अक्टूबर, 2022 की अवधि के दौरान भारी बारिश और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में कृषि फसलों के नुकसान के लिए प्रभावित किसानों को निवेश सब्सिडी के रूप में निम्नलिखित बढ़ी हुई दर पर सहायता प्रदान करने की मंजूरी दी |

बेमौसम बरसात से जिन किसानों की फसल प्रभावित हुई है उन किसानों को नुकसान भरपाई के लिए सरकार द्वारा 177 करोड़ 80 लाख 61 हजार रूपये की राशि को किसानों के खाते में जमा किया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रशासन को प्रभावित किसानों को तत्काल राहत देने के निर्देश दिए हैं| इस प्रकार इन 23 जिलों में किसानों के खातों में 25 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा राशि जमा होनी शुरू हो गई है। तथा पात्र किसानों की सूची भी आ गई है।

Tags:    

Similar News