Sirsa News पूर्व सांसद अशोक तंवर ने किया अनाज मंडी का दौरा, किसानों ने बताई अपनी समस्याए

Update: 2023-04-15 12:08 GMT

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने आज सिरसा अनाज मंडी का दौरा किया और फसल उठान का जायजा लिया। इस दौरान डॉ. तंवर ने आतियों किसानों व मंडी मजदूरों से भी बातचीत करके उनकी समस्याओं को जाना डॉ. तंवर ने कहा कि मंडी में बारदाने का अभाव है और लिफ्टिंग भी सही नहीं हो रही। मंडी में टॉयलेट्स भी बहुत खराब हालत में हैं। सरकार किसानों को पोर्टल चलाने की बात कहती है लेकिन पोर्टल चल नहीं रहा। किसानों की बर्बाद हुई

सिरसा फसलों की विशेष गिरदावरी भी नहीं करवाई गई। उन्होंने मांग की कि पंजाब की तर्ज पर पहले किसानों को मुआवजा दिया जाए। गिरदावरी बाद में की जाए। डॉ. तंवर समाजसेवी दलीप जैन के प्रतिष्ठान पर भी गए और उनके निधन पर शोक प्रकट किया। इस अवसर पर डॉ. तंवर के साथ आप नेता वीरेंद्र कुमार एडवोकेट, अमित सोनी, अनिल चंदेल, प्रमोद वधवा, ललित जैन, सुरजीत बेगू, राजकुमार बधवा, मुकेश बंसल, सिपू बंसल, अशोक मल्लेवाला, सुजल अरोड़ा, सौरभ राठौर, राजेंद्र कालड़ा, सुशील रहेजा आदि उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News