आज दोपहर बाद फिर बदल सकता है मौसम, 16 मई रात से 18 तक कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बुंदाबांदी के आसार

Update: 2023-05-16 05:57 GMT

आज दोपहर बाद फिर बदल सकता है मौसम, 16 मई रात से 18 तक कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बुंदाबांदी के आसार

खेत खजाना: तेजी से तापमान बढ़ रहा है। पिछले कई दिनों से गर्मी ज्यादा होने के कारण प्रदेश में सिरसा सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहां का तापमान 43.4 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि हिसार का 43.3 डिग्री रहा। वहीं 16 मई दोपहर बाद से मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की गई है। बदलाव के चलते धूल भरी हवाएं चलेंगी और 18 मई तक हल्की बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के चलते प्रदेश में करनाल का तापमान 22 डिग्री के आसपास तक पहुंच गया था। इसी प्रकार अन्य जिलों का तापमान भी 30 डिग्री के आसपास था। मगर 8 मई के बाद हुए बदलाव के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई और 15 मई को हिसार का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री पहुंच गया। तापमान में बढ़ोतरी के साथ अब नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाले तीन दिन तक तापमान को गिरा सकता है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में 16 मई दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने व धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। 16 मई रात्रि से 18 मई के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई तथा कहीं-कहीं पर हवाएं व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इससे प्रदेश में इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

25 डिग्री पार कर गया कई जिलों का न्यूनतम तापमान, इसलिए उमस बढी

सिरसा-     43.4          26.4

हिसार        43.3          25.6

गुरुग्राम       42.2         23.7

नारनौल        42             21.8

रोहतक         41              23.6

करनाल          40.2           25.1

कुरुक्षेत्र          40.1           26.9

Tags:    

Similar News